Rewa News: रीवा स्कूल में बच्चों की सेहत पर संकट, सड़ा आटा मिलने पर राशन हुआ सील
Rewa News: रीवा के भिटौहा स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील में सड़े और कीड़े लगे आटे से पूड़ियां बनाने की तैयारी हुई। ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत ने जांच कर राशन को सील किया। ‘शंकर स्व-सहायता समूह’ के खिलाफ कार्रवाई और समूह को हटाने की मांग की गई।
स्कूल में बच्चों के लिए सड़ा और कीड़े वाला भोजन
रीवा की शासकीय प्राथमिक पाठशाला भिटौहा और आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील में गंभीर लापरवाही सामने आई। बच्चों के लिए कीड़े लगे घुने गेहूं और सड़े आटे से पूड़ियां बनाने की तैयारी चल रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर संचार निर्माण समिति जवा के अध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य प्रवल पाण्डेय ने सरपंच राजकुमार सोनी की मौजूदगी में औचक निरीक्षण किया।
पंचायत ने मौके पर जांच कर राशन सील किया
निरीक्षण में खराब खाद्य सामग्री मिलने पर पंचनामा तैयार कर राशन को सील कर दिया गया। मिड-डे मील का संचालन कर रहे ‘शंकर स्व-सहायता समूह भिटौहा’ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को भी इसी तरह की सड़ी सामग्री से भोजन तैयार किए जाने की शिकायत की थी।
बच्चों की सुरक्षा और समूह को हटाने की मांग
प्रवल पाण्डेय ने समूह की अध्यक्ष शांति देवी और सचिव निर्मला कुशवाहा को चेतावनी दी कि बच्चों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जांच कर समूह को मिड-डे मील योजना से हटाया जाए और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हो। मामले को लेकर ग्रामीण और अभिभावक चिंतित हैं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: Rewa News: रीवा के निजी स्कूल में शिक्षिका ने कक्षा 2 के बच्चों को बेरहमी मारपीट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










