Rewa News: रीवा के पनवार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की टक्कर में 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

Rewa News: रीवा के पनवार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की टक्कर में 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

Rewa News: रीवा के पनवार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की टक्कर में 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

Rewa News: रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चालक, चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

हादसे में ऑटो के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो रामबाग से देवरी की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दो घायलों की हालत गंभीर

हादसे में घायल योगेंद्र यादव (38) और राजकुमारी यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रीवा रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा में जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाने भेज दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों की चिंता

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार और बिना लाइसेंस वाहन संचालन पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि नाबालिग चालकों द्वारा वाहन चलाने से सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा एटीएम ठगी: मदद के बहाने शिक्षक का कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये उड़ाए, CCTV में कैद बदमाश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें