Rewa News: रीवा में बिजली लाइन सुधारते समय बड़ा हादसा, आउटसोर्स लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

Rewa News: रीवा में बिजली लाइन सुधारते समय बड़ा हादसा, आउटसोर्स लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

Rewa News: रीवा में बिजली लाइन सुधारते समय बड़ा हादसा, आउटसोर्स लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

Rewa News: रीवा के सिरमौर थाना क्षेत्र के पड़री में बिजली लाइन सुधारते समय 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से एक आउटसोर्स लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बर्न यूनिट में उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में इलाज जारी   

रीवा के सिरमौर थाना क्षेत्र के पड़री में बिजली लाइन सुधारते समय एक गंभीर हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार लाइनमैन खंभे पर चढ़कर बिजली लाइन जोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया।

घायल लाइनमैन को बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है और संक्रमण के बढ़ने के कारण दोनों हाथों को काटने तक की नौबत आ सकती है।

सुरक्षा उपकरण की कमी का आरोप

जानकारी के अनुसार घायल युवक अशोक कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में बिजली लाइन से जुड़े कार्य करता था। घटना के बाद उसके परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार उसकी हालत की जानकारी ले रहे हैं।

घायल लाइनमैन के परिजनों ने आरोप लगाया है कि काम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा के उचित इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद अब तक पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद परिजन प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और घायल लाइनमैन के बेहतर इलाज की मांग कर रहे हैं। एसडीओपी उदित मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: MP News: एमपी में पीएम शहरी आवास योजना में लैंड यूज गड़बड़ी, 800 गरीबों के आवेदन ऑनलाइन अटके

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें