Rewa News: रीवा में बिना फायर सेफ्टी के संचालित कई संस्थान
Rewa News: रीवा में आये दिन आगजनी के हादसे होते रहते है फिर भी कई विद्यालय,अस्पतालों, कोचिंग संस्थानों, रेस्टोरेंट इत्यादि बिना आग्नि नियत्रण यन्त्र के संचालित हो रहे और सुरक्षा के नाम औपचारिकता मात्र दिखाई देती है| कई संस्थानों में तो न ही अग्नि-नियंत्रण यंत्र दिखाई देते और न ही कोई आपातकालीन दरवाजा| कई संस्थाए ने तो फायर NOC भी नही लिया है और बेझिझक संचालित हो रही है|
कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
जानकारी के अनुसार कई स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि पतली गलिओं में विद्यालय और अस्पताल संचालित है, अपात स्थिति में किसी भी घटना को जन्म दे सकती हैं| कई स्थानों में आग नियंत्रण यंत्र ख़त्म मिले या केवाल धिकावे के लिए टांग दिए गए है| ऊँची इमारतो में भी कई कमियां देखने को मिलती हैं, फायर अलार्म और फायर स्प्रिंकलर जैसे उपयोगी यंत्र भी नही मौजूद होते हैं| जिससे बच्चो, मरीजों और आम जनमानस कि सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहें है| बिना फायर सेफ्टी के संस्थायों का संचालन नियम के खिलाफ है| इससे संबंधित विभाग कि कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है|
कड़ी कार्रवाई कि मांग
रीवा नगर निगम के आयुक्त सौरभ सोनवड़े द्वारा बताया गया कि फायर सेफ्टी के मानको के उल्लंघन कि जाँच कि जाएगी और जिन संस्थानों में फायर NOC नही पाई जाएगी या नियमो का पालन नही किया जा रहा है, उन्हें नोटिस देकर सख्त कार्रवाई कि जाएगी| उन्होंने यह भी कहा कि जरुरत पड़ने पर सीलिंग कि कार्रवाई कि जाएगी | स्थानीय लोगो कि मांग है कि पूरे शहर में अभियान चलाकर जांच कि जानी चाहिए और नियम का पालन न करने वालो पर सख्त कार्रवाई कि जाए|
यह भी पढ़ें:Mauganj News: मऊगंज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा,166 चालको पर कार्रवाई
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









