Rewa News: रीवा में मनरेगा घोटाले का खुलासा,स्कूल में हाजिरी, खाते में राशि
Rewa News: रीवा के त्योंथर तहसील से एक बड़ा घोटाला मामला सामने आया है| जहाँ नाबालिक छात्र का नाम मनरेगा के मास्टर रोल में दर्ज और भुगतान भी जारी हुआ| मामले में सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक पर आरोप लगे है | कलेक्टर ने जाँच का आदेश जारी किया|
जानिए पूरा मामला
रीवा जिले के त्योंथर तहसील के ग्राम पंचायत अमिलिया में मनरेगा में अनियमितता का मामला सामने आया है| जहाँ 12वीं पढ़ रहे छात्र उत्कर्ष मिश्र का नाम मनरेगा मास्टर रोल में दर्ज पाया गया है| जानकारी के अनुसार उत्कर्ष की विद्यालय में उपस्थिति नियमित दर्ज है | फिर भी उनका मनरेगा में कार्य करने और राशि का भुगतान का रिकॉर्ड सामने आया है |
भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर आरोप
ग्रामीण और शिकायतकर्ता ललित मिश्र का आरोप है की ग्रामपंचायत अमिलिया सरपंच वेद प्रकाश मिश्र, सचिव राजेन्द्र तिवारी और रोजगार सहायक सुनील गौतम द्वारा फर्जी दस्तावेज बना कर शासकीय राशि का आहरण किया गया और यह भी बातया गया की वेद प्रकाश मिश्र भाजपा मंडल अध्यक्ष है, इस लिए उन पर कार्रवाई नही की जा रही है|
कलेक्टर के निर्देश पर जाँच शुरू
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जाँच के निर्देश दे दिए हैं, और यह भी कहा की जाँच में गड़बड़ी पाई गई तो जिम्मेदारों पर कठोर करवाई की जाएगी|
यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज में देर रात घर में घुसकर परिवार पर प्राणघातक हमला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
