Rewa News: MP-UP बॉर्डर में खाद्य विभाग की कड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस ढाबा पकड़ा गया
Rewa News: मप्र- उप्र सीमावर्ती इलाके में निरीक्षण के दौरान गंदगी के बीच भोजन बनता मिला और एक ढाबा बिना वैध फूड लाइसेंस के संचालित पाया गया। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
सीमावर्ती इलाके में विशेष जांच अभियान
रीवा जिले के चाकघाट क्षेत्र में मध्य प्रदेश–उत्तर प्रदेश सीमा पर खाद्य विभाग ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर कई ढाबों की जांच की।संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी अमरीश दुबे के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने प्रयागराज रोड स्थित ढाबों पर अचानक दबिश दी। अधिकारियों के अनुसार, बॉर्डर क्षेत्र से मिलावट और अवैध संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
ढाबा में मिली भारी अव्यवस्था
जांच के दौरान चाकघाट स्थित अन्नपूर्णा ढाबा की रसोई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। खाद्य सामग्री गंदगी के बीच रखी थी और साफ-सफाई के बुनियादी मानकों का पालन नहीं हो रहा था। गुणवत्ता जांच के लिए दाल और चावल के नमूने लिए गए हैं।
बिना लाइसेंस ढाबा संचालित, केस दर्ज
इसके बाद टीम संगम ढाबा पहुंची, जहां जांच में सामने आया कि ढाबा बिना फूड लाइसेंस के चल रहा था। संचालक शिवलखन यादव द्वारा खाद्य पदार्थ खुले में रखे गए थे और किचन में अत्यधिक गंदगी थी। टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए पनीर, साबुत धनिया और दूध के सैंपल जब्त किए।
स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में शिक्षक की चूक से 10वीं छात्र का बोर्ड फॉर्म छूटा, भविष्य पर संकट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









