Rewa News: रीवा केंद्रीय जेल में पदस्थ मुंशी ने की आत्महत्या, प्रशासन ने शुरू की जांच
Rewa News: रीवा स्थित केंद्रीय जेल में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां पदस्थ मुंशी रामानंद पटेल ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने जेल परिसर की गोशाला में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
![]()
ड्यूटी के बाद लिया कदम
जानकारी के अनुसार, रामानंद पटेल गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से ड्यूटी पर आए थे और दोपहर 12 बजे तक उन्होंने सामान्य रूप से कार्य भी किया था। इसके बाद उन्होंने जेल परिसर की गोशाला में जाकर यह कदम उठा लिया।
पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि रामानंद पटेल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि घटना के बाद सुसाइड नोट को छिपाने की कोशिश की जा रही है।
सुसाइड नोट को लेकर विवाद
परिजन वरुण पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि सुसाइड नोट उन्हें नहीं सौंपा गया, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे मामले में तनाव और बढ़ गया है, वहीं जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट सहित सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया मामला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
