Rewa News: रीवा में दर्दनाक हादसा , महिला की मौत; पति-बेटियां गंभीर

Rewa News: रीवा में दर्दनाक हादसा , महिला की मौत; पति-बेटियां गंभीर

Rewa News: रीवा में दर्दनाक हादसा , महिला की मौत; पति-बेटियां गंभीर

Rewa News: रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि उसके पति और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को संजय गाँधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जानिए पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार प्रमिला पटेल बरो निवासी अपने पति भरत पटेल और अपने बच्चियों के साथ  अपने गाँव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बाकी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 अस्पताल में चल रहा इलाज

आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस तुरंत मौके पर पहुच कर अम्बुलेंस के माध्यम से  घायलों को  संजय गांधी अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया । जहाँ डॉक्टरों  की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और घायलों स्थिति गंभीर बताई जा रही है|

 

जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राईवर मौके से फरार। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की खोजबीन शुरू कर दी है। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है|

 

यह भी पढ़ें: CG News: मुख्यमंत्री साय करेंगे रायपुर के ‘ज्ञानोदय हब’ का उद्घाटन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें