Rewa News: रीवा में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गये प्रश्नपत्र, कल ग्रामीण क्षेत्रो में वितरण
Rewa News: रीवा में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग तेजी से लगा हुआ है, 10 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग ने लगभग पूरी तैयारी कर चूका है | ग्रामीण क्षेत्रो में कल होगा प्रश्नपत्र का वितरण वही शहरी क्षेत्र में 7 फ़रवरी को प्रश्नपत्र का वितरण किया जायेगा|
ग्रामीण परीक्षा केंद्रों तक कल से होगा वितरण
10 फ़रवरी से शुरू होने वाली मप्र बोर्ड परीक्षा को लेकर पुरे प्रदेश में तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है, इसी क्रम में रीवा जिले में भी शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है| केन्द्राध्यक्षों के प्रशिक्षण के बाद अब प्रश्नपत्र वितरण की तैयारी में शिक्षा विभाग लगा हुआ है | 6 फ़रवरी को ग्रामीण क्षेत्रो में और 7 फ़रवरी को शहरी क्षेत्रो में प्रश्नपत्र वितरण किए जाएंगे | जानकारी के मुताबिक कॉपी का वितरण शुरू कर दिया गया है |
प्रशासन ने जारी किया निर्देश
इस वर्ष जिले में 94 परीक्षा केंद्र बनाये गयें है, जिनमे रीवा जिले में 71 और मऊगंज में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए है | जिनमे 7 सवेंदनशील और 5 अतिसंवेदनशील केन्द्रों की विशेष निगरानी के आदेश दिए गयें है| इस वर्ष जिले में बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वी में 29 हजार 653 छात्र-छात्राए और 12वी में 24 हजार 168 परीक्षार्थी शामिल होंगे |
परीक्षा में नकल पर सख्ती
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं में इस बार नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। नक़ल रोकने के लिए इस बार पुलिस थाना से परीक्षाकेंद्र तक वेबकास्टिंग के माध्यम से लाये जायंगे प्रश्नपत्र| परीक्षा कक्षों में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सख्ती आगे भी जारी
यह भी पढ़ें: CG News: बीजापुर में बड़ा सरेंडर, 54 लाख के इनामी 12 माओवादियों ने डाले हथियार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










