Rewa News: रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग विवाद, हॉस्टल से इमरजेंसी तक हिंसा
Rewa News: रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग विवाद सोमवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। यूजी हॉस्टल से शुरू हुई मारपीट संजय गांधी अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंच गई, जहां छात्रों ने एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा। कई छात्र घायल, मरीज-परिजन भयभीत। डीन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हॉस्टल से इमरजेंसी तक फटा संघर्ष
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सोमवार को रैगिंग के आरोप में शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। यूजी हॉस्टल में सीनियर छात्रों द्वारा फ्रेशर्स की रैगिंग शुरू करने पर जूनियर छात्रों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों गुटों में हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें लगभग आधा दर्जन जूनियर छात्र घायल हुए और उनके सिर फट गए।
संजय गांधी अस्पताल की इमरजेंसी में भी हुई मारपीट
हॉस्टल से निकलकर विवाद संजय गांधी अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंच गया। घायल छात्रों को आकस्मिक वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन शाम होते-होते दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और गलियारों में छात्रों ने एक-दूसरे का पीछा कर लात-घूंसे और डंडों से पिटाई की। इस दौरान सैकड़ों गंभीर मरीज और उनके परिजन भयभीत होकर इलाज छोड़कर भागते नजर आए। सुरक्षा कर्मी भी हस्तक्षेप नहीं कर पाए।
डीन ने कार्रवाई का भरोसा
घटना की सूचना पर श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल मौके पर पहुंचे और जूनियर छात्रों की शिकायत सुनकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। संजय गांधी अस्पताल की सीएमओ डॉ. इशिता अग्रवाल ने भी कहा कि यह गंभीर मामला है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कॉलेज में रैगिंग को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाएँ दर्ज रही हैं, लेकिन हर बार आश्वासन के बाद मामला शांत हो जाता है। इस बार सवाल उठ रहा है कि अस्पताल की इमरजेंसी जैसी संवेदनशील जगह पर मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी।
यह भी पढ़े: Rewa News: रीवा में शिव बारात को लेकर तनाव, पोस्टर हटाने पर फूटा जनाक्रोश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










