Rewa News: रीवा के डभौरा में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rewa News: रीवा के डभौरा में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rewa News: रीवा के डभौरा में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rewa News: रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह जंगल किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रकाश तिवारी (30) निवासी ग्राम बौसड़ के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार प्रकाश तिवारी सोमवार को डभौरा बाजार जाने के लिए घर से निकला था। परिजनों को उम्मीद थी कि वह देर शाम तक घर लौट आएगा। लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला शव

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि डभौराहरदोली मार्ग के बीच जंगल किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान प्रकाश तिवारी के रूप में की।

पुलिस जांच में जुटी 

घटना की जानकारी मिलते ही डभौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज गया। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

मृतक के पिता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही एक मिस्त्री ने उनके बेटे को धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है कि उसी विवाद के चलते प्रकाश तिवारी की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

आक्रोशित परिजनों ने थाने का किया घेराव

घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को डभौरा थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए काफी देर तक हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया। समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए।

पुलिस बोलीहर पहलू से की जा रही जांच

डभौरा के एसडीओपी नारायण कुम्हरे ने बताया कि जंगल किनारे युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 111 गुम मोबाइल बरामद करीब 20 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें