Rewa News: रीवा में ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिले अचेत
Rewa News: रीवा में बेला चौकी में पदस्थ एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे ड्यूटी से लौटते समय रास्ते में अचेत अवस्था में मिले, जिसके बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले आरक्षक
जानकारी के मुताबिक, आरक्षक विकास चतुर्वेदी बेला चौकी से बाइक से रीवा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वे सड़क किनारे अचेत हालत में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सेना से रिटायर होकर पुलिस में दे रहे थे सेवा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विकास चतुर्वेदी की उम्र करीब 45 वर्ष थी और वे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस जॉइन की थी और वर्तमान में बेला चौकी में पदस्थ थे। वे रीवा शहर के समान क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी अचानक मौत से पुलिस विभाग और परिवार दोनों सदमे में हैं।
पुलिस महकमे में शोक
घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और चोरहटा थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पूरे घटनाक्रम से पुलिस महकमा भी स्तब्ध नजर आया।
मौत के कारणों पर बना सस्पेंस
फिलहाल आरक्षक की मौत किन कारणों से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसे लेकर हार्ट अटैक या किसी अन्य हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर चोरी, लाखों के आभूषण पार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










