Rewa News : शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, दो स्कूलों में दो-दो प्राचार्य

Rewa News : शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, दो स्कूलों में दो-दो प्राचार्य

Rewa News : शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, दो स्कूलों में दो-दो प्राचार्य

Rewa News : रीवा जिले के दो शासकीय हाई स्कूलों में शिक्षा विभाग ने दो-दो प्राचार्यों की नियुक्ति कर दी है। सभी प्राचार्य स्कूल में ज्वाइन कर चुके हैं, जिससे शिक्षकों में भ्रम की स्थिति है। जिले में पहले से ही 125 से अधिक स्कूल प्राचार्य विहीन हैं। इस लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर

रीवा जिले के शिक्षा विभाग में अजब-गजब कारनामे सामने आ रहे हैं। जिले की शासकीय हाई स्कूल भुंडहा और शासकीय हाई स्कूल मैदानी में विभाग ने दो-दो प्राचार्य पदस्थ कर दिए हैं। हाल ही में जारी स्थानांतरण आदेश में दोनों स्कूलों को संस्था प्रमुख के रूप में दो-दो अलग शिक्षकों को नियुक्त किया गया है, जिससे स्कूल स्टाफ से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) तक असमंजस की स्थिति में हैं।

जानकारी के अनुसार,स्थिति यह है कि चारों शिक्षक संबंधित स्कूलों में जाकर बाकायदा प्राचार्य के रूप में ज्वाइन भी कर चुके हैं। शासकीय हाई स्कूल भुंडहा में सुधा तिवारी और प्रवीण शुक्ला को प्राचार्य बनाया गया है, जबकि शासकीय हाई स्कूल मैदानी में विनोद शंकर अग्निहोत्री और सीधी जिले से एक अन्य शिक्षक को प्राचार्य पद पर स्थानांतरित किया गया है।

125 से अधिक स्कूलों में स्थायी प्राचार्य नहीं

यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब जिले की 125 से अधिक हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्थायी प्राचार्य नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर, जिन स्कूलों में प्राचार्य की आवश्यकता थी, वहां की अनदेखी करते हुए एक ही स्कूल में दो-दो प्राचार्य नियुक्त कर दिए गए हैं।

सीएम राइज योजना के तहत शासकीय स्कूलों के नाम तो बदल दिए गए हैं, लेकिन इन स्कूलों में नियमित प्राचार्य की नियुक्ति आज भी लंबित है। ऐसे में यह स्थिति शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़े : Rewa News : रीवा में शुरू हो चुका शिक्षा सत्र, पर स्कूल अब भी बंद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें