Rewa News: रीवा पुलिस लाइन से चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Rewa News: रीवा पुलिस लाइन से चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Rewa News: रीवा पुलिस लाइन से चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Rewa News: रीवा की पुलिस लाइन कॉलोनी से दो आरक्षकों की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। हाई-सिक्योरिटी मानी जाने वाली कॉलोनी में हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त, सीसीटीवी और गेट एंट्री व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिछिया क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं।

व्यवस्था पर उठे सवाल

रीवा में चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब उन्होंने पुलिस की नाक के नीचे वारदात को अंजाम दे दिया। बीती रात अति सुरक्षित मानी जाने वाली पुलिस लाइन कॉलोनी से दो आरक्षकों की मोटरसाइकिल चोरी हो गईं। इस घटना ने पुलिस की गश्त और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दो आरक्षकों की बाइक चोरी

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक विक्रम वर्मा और पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक पंकज मिश्रा की अपाचे मोटरसाइकिलें चोर उड़ा ले गए। चोरों ने पुलिस लाइन स्थित रेवांचल कॉलोनी और 158 कॉलोनी को निशाना बनाया। सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस लाइन जैसी सुरक्षित जगह में चोरी हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर भरोसा कैसे किया जाए।

गेट एंट्री और पेट्रोलिंग कटघरे में

पुलिस लाइन कॉलोनी जैसी हाई-सिक्योरिटी जगह से चोरी होना अपराधियों के बुलंद हौसलों को दर्शाता है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे, रात की पेट्रोलिंग और गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की भूमिका अब सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि प्रवेश और निकास का रिकॉर्ड सही तरीके से रखा जाता, तो चोर इतनी आसानी से फरार नहीं हो पाते। इधर, बिछिया थाना क्षेत्र में भी लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। नागरिकों ने क्षेत्र में अनुभवी थाना प्रभारी की तैनाती की मांग उठाई है। इस संबंध में बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े: Rewa News: रीवा में  बेलन नदी में खुलेआम अवैध रेत उत्खनन, सिस्टम की चुप्पी पर सवाल

 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें