Rewa News: रीवा में नशीली ओनरेक्स कफ सिरप के साथ कार समेत दो बदमाश गिरफ्तार
Rewa News: रीवा जिले में नशीली कफ सिरप का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मनगवां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट जैसे गंभीर मामलों में वांछित दो आदतन अपराधियों को अवैध ओनरेक्स कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम दुबहाई निवासी सुभाष मिश्रा उर्फ दादू मिश्रा और ग्राम फुलहा निवासी राहुल तिवारी नीले रंग की महिंद्रा XUV 300 कार से जरहा पुल के पास खड़े हैं और उनके पास अवैध नशीली कफ सिरप मौजूद है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और एक विशेष टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया गया।
कार समेत आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने जरहा पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को वाहन सहित पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सफेद प्लास्टिक के झोले से 31 नग अवैध ओनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। मौके पर ही जब्ती पंचनामा तैयार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ लंबे समय से मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री में संलिप्त हैं। पुलिस अब उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
लूट-डकैती सहित कई प्रकरण दर्ज
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती, गंभीर मारपीट, हत्या के प्रयास और बलवा सहित दो दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई को आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। थाना मनगवां में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट तथा 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम में मामला पंजीबद्ध किया गया है।
लाखो की सामग्री जब्त
31 नग ओनरेक्स कफ सिरप (कीमत 7,750 रुपए),महिंद्रा XUV 300 कार क्रमांक UP 32 MX 2187 (कीमत लगभग 10 लाख रुपए),तीन मोबाइल फोन (कीमत 10,000रुपए),600रुपए नकद कुल जब्ती लगभग 10,38,350 रुपए आंकी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है |
यह भी पढ़ें: MP News: मध्यप्रदेश में किसानों पर बढा कर्ज का बोझ, प्रत्येक किसान परिवार पर ₹74,420 कर्ज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









