Rewa News: रीवा में नाबालिक पर फूफा ने किया प्राणघातक हमला, हालत गंभीर
Rewa News: रीवा में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है| जहाँ फूफा ने 14 वर्ष के नाबालिक लड़के पर जानलेवा हमाला कर दिया, हमले में गंभीर रूप से घायल नाबालिक को संजय गाँधी अस्पताल भर्ती कराया गया| पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है |
जंगल में धारदार हथियार से हमला
रीवा जिले के गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है | परिजनों ने बताया की रिश्ते के फूफा ने उनके बालक को बहला-फुसलाकर जंगल की तरफ ले गये, जब सूनसान जंगल में कोई नही दिखा तो नाबालिक पर धारदार हथियार से गले और मुह पर आरोपी द्वारा हमला कर दिया गया | हमले में गंभीर रूप से घायल नाबालिक को संजय गाँधी अस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज जारी है|
पुलिस जाँच में जुटी
परिजनों द्वारा यह भी बताया गया की आरोपी से पहले से ही रिश्ते को लेकर अनभन थी| इसीलिए आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया | फिलहाल गोविन्दगढ़ पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है|
यह भी पढ़ें:Rewa News: रीवा में देर रात तक ध्वनि प्रदूषण, छात्रों की नींद और पढ़ाई प्रभावित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










