Rewa News: रीवा में यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाला पैदल जुलूस
Rewa News: रीवा में यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार शाम को छात्र संगठनों और विभिन्न सामाजिक समूहों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर की प्रमुख सड़कों पर रैली निकालते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
यूजीसी के फैसले वापस लो
रीवा में अटल पार्क में सवर्ण समाज के युवाओं ने एकजुट होकर यूजीसी के विरोध में अपनी कार्यप्रणाली पर महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तैयार की| इसके बाद रैली तय स्थान से शुरू होकर शिल्पी प्लाजा, सिरमौर चौराहा और कॉलेज चौराहा जैसे मुख्य मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी। छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “यूजीसी के फैसले वापस लो” तथा “शिक्षा बचाओ” जैसे नारे लगाए। रैली के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही।
आन्दोलन और बड़ा होगा
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी की वर्तमान नीतियां छात्रों के हित में नहीं हैं और इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा की इस पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बनाये रखन है जिससे देश में किसी भी समाज में विरोध की स्थिति का निर्माण न हो| उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
दिल्ली चलो का आह्वान
प्रदर्शन के दौरान 8 मार्च को ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान भी किया गया। आयोजकों ने दावा किया कि देशभर से छात्र राजधानी में एकत्र होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे, और रीवा से भी बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें:CG News : बलौदाबाजार में NHM के 87 संविदा पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









