Rewa News: रीवा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, NH-39 पर चक्का जाम से घंटों यातायात प्रभावित

Rewa News: रीवा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, NH-39 पर चक्का जाम से घंटों यातायात प्रभावित

Rewa News: रीवा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, NH-39 पर चक्का जाम से घंटों यातायात प्रभावित

Rewa News: रीवा जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरास में अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने रीवा-सीधी मार्ग स्थित महसांव में नेशनल हाईवे-39 पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों बाधित रहा। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।

हाईकोर्ट के निर्देश पर पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार, न्यायालय के आदेश के पालन में प्रशासनिक अमला पुरास गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया, जो धीरे-धीरे उग्र प्रदर्शन में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

अधिकारियों के साथ अभद्रता की सूचना

मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार महिमा पाठक और पटवारी चंद्रदेव पांडेय के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने समझाइश देकर हालात को संभालने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था का अवसर नहीं दिया गया। वहीं प्रशासन का पक्ष है कि कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की जा रही थी।

 

देर बाद खुला जाम, क्षेत्र में तनाव

काफी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जाम समाप्त कराया। फिलहाल क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें; Sidhi News: सीधी में ओलावृष्टि और तेज बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें