Rewa News: रीवा में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rewa News: रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है।

4–5 दिन पुरानी घटना का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना लगभग 4 से 5 दिन पुरानी है। वीडियो के आधार पर पीड़ित राकेश साकेत (28), निवासी ग्राम नदहा से पूछताछ की गई।

मंदिर के पीछे हुई मारपीट

पीड़ित ने बताया कि वह साई मंदिर के पीछे बैठा था, तभी रोहित साकेत अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडों और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

धोखाधड़ी के आरोप में की गई मारपीट

आरोपियों का कहना है कि राकेश साकेत ने उनकी मां को 20 हजार रुपये में नकली सोना देकर धोखा दिया था, इसी बात से नाराज होकर उन्होंने मारपीट की।

सभी आरोपियों गिरफ्तार

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आरोपी सहित सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा केंद्रीय जेल में पदस्थ मुंशी ने की आत्महत्या, प्रशासन ने शुरू की जांच

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें