Satna News: सतना में शिक्षक की चूक से 10वीं छात्र का बोर्ड फॉर्म छूटा, भविष्य पर संकट
Satna News: सतना में कथित विद्यालय प्रशासनिक लापरवाही के कारण कक्षा 10वीं के छात्र प्रियांशु यादव का बोर्ड परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाया। परिजनों का कहना है कि प्रवेश एवं परीक्षा शुल्क समय पर जमा करने के बावजूद पंजीयन नहीं हुआ, जिससे छात्र परीक्षा से वंचित होने की कगार पर है। मामले को लेकर छात्र अपने माता-पिता के साथ कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचा और लिखित शिकायत सौंपी।
नियमित छात्र, फिर भी छूटा फॉर्म
मझगवां विकासखंड के नकैला हायर सेकेंडरी स्कूल में कथित प्रशासनिक लापरवाही के कारण कक्षा 10वीं के छात्र प्रियांशु यादव का बोर्ड परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाया| प्रियांशु विद्यालय का नियमित छात्र है और रोजाना स्कूल जाकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। छात्र के पिता वीरमेश यादव के अनुसार शुल्क नियमानुसार स्कूल में पदस्थ शिक्षक बृजेश सिंह चौहान को दिया गया था। परिवार को भरोसा था कि फॉर्म भर दिया जाएगा।
सेवानिवृत्ति के बाद जिम्मेदारी तय करना चुनौती
आरोप है कि उसी नाम के कक्षा 9वीं के एक अनुत्तीर्ण एवं अनियमित छात्र का फॉर्म भर दिया गया, जबकि 10वीं के नियमित छात्र का पंजीयन छूट गया। त्रुटि का पता चलने तक बोर्ड का पोर्टल बंद हो चुका था। बताया गया कि संबंधित शिक्षक 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में जवाबदेही तय करना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। परीक्षा में बैठने को लेकर अनिश्चितता से छात्र मानसिक तनाव में है और परिवार को एक शैक्षणिक वर्ष खराब होने की आशंका सता रही है।
7 फरवरी तक खुला था पोर्टल
डीईओ गिरीश अग्निहोत्री ने प्रारंभिक जांच में विद्यालय स्तर पर लापरवाही की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल का पोर्टल 7 फरवरी तक खुला था। समय रहते जानकारी मिलती तो 15 हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरा जा सकता था।
मंडल से चर्चा
डीईओ ने कहा कि भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल से चर्चा कर समाधान तलाशा जाएगा। विशेष अनुमति मिलने पर छात्र को परीक्षा में बैठने का अवसर दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर विलंब शुल्क की वसूली विद्यालय प्रबंधन से की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में नशीली ओनरेक्स कफ सिरप के साथ कार समेत दो बदमाश गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









