Satna News: सतना में कार से 478 शीशी नशीला कफ सिरप जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

Satna News: सतना में कार से 478 शीशी नशीला कफ सिरप जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

Satna News: सतना में कार से 478 शीशी नशीला कफ सिरप जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

Satna News: सतना के कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 96 हजार रुपये से अधिक कीमत का नशीला कफ सिरप बरामद किया है। ऑटो को टक्कर मारकर भाग रही कार को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑटो को टक्कर मारकर भाग रही थी कार

कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी के अनुसार मंगलवार को चित्रकूट रोड पर ठाडी-पाथर के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम सक्रिय हो गई। घेराबंदी कर कार को कोठी के पास रोक लिया गया।

तलाशी में बोरी से मिला नशीला कफ सिरप

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर रखी एक बोरी में बड़ी मात्रा में कफ सिरप की शीशियां मिलीं। जांच में कुल 478 शीशी नशीला कफ सिरप बरामद किया गया। जब्त सिरप की कीमत करीब 96 हजार 317 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही पूरा माल जब्त कर लिया।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

पुलिस ने कार चालक मोहम्मद खुर्शीद (28) निवासी जवान सिंह कॉलोनी कोलगवां और निखिल राजवानी (25) निवासी धवारी से सिरप की खरीद और परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे। हालांकि दोनों कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई।

उत्तर प्रदेश से लाकर सतना में बेचने की थी योजना

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह नशीला कफ सिरप अवैध रूप से उत्तर प्रदेश से लेकर आए थे। उनका उद्देश्य इसे सतना में लाकर बेचने का था। पुलिस को संदेह है कि इसके पीछे नशे के अवैध कारोबार का नेटवर्क भी हो सकता है। इस एंगल से भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

कार जब्त, आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। करीब 12 लाख रुपये कीमत की कार को भी जब्त कर लिया गया है। मंगलवार दोपहर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले जिम्मेदारी मिलने पर विनम्रता से करें काम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें