Satna News: सतना में युवक पर धारदार हथियार से हमला, पुरानी रंजिश का मामला

Satna News: सतना में युवक पर धारदार हथियार से हमला, पुरानी रंजिश का मामला

Satna News: सतना में युवक पर धारदार हथियार से हमला, पुरानी रंजिश का मामला

Satna News: सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक पर बीच सड़क चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। रीवा रोड स्थित गहरा नाला के पास हुए इस हमले में 26 वर्षीय गंधर्व सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बीच रास्ते रोकी बाइक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धवारी निवासी गंधर्व सिंह अपनी बाइक से नए बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धवारी के ही रहने वाले प्रयास सिंह बघेल और कृष्णकांत गौतम ने रास्ते में उनकी बाइक रोक ली।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। बाइक रोकने के बाद आरोपियों ने गंधर्व पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार गंधर्व की पीठ पर चाकू के आठ घाव पाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

पुरानी रंजिश का बताया जा रहा कारण

गंधर्व के परिचितों के अनुसार, यह तीसरी बार है जब दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। इससे पहले भी दो बार कहासुनी और हाथापाई की घटनाएं हो चुकी हैं। आरोपी और घायल एक ही मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में हलचल का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में सड़क दुर्घटना में प्रधान आरक्षक की मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें