Satna News: नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन, श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद क्षेत्र के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता यादवेन्द्र सिंह का शुक्रवार को भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया, उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई, शनिवार देर रात उनकी पार्थिव देह उनके गृह ग्राम कचनार पहुंची, जहां रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी.
जनप्रतिनिधियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
कचनार स्थित उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा, इस दौरान प्रतिमा बागरी, गणेश सिंह, नागेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, क्षेत्र के हजारों समर्थक और आम नागरिक भी सुबह से ही कचनार पहुंचने लगे थे.
बेटे ने दी मुखाग्नि
रविवार दोपहर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ यादवेंद्र सिंह की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान उनके पुत्र यतेंद्र सिंह ‘पप्पू’ ने उन्हें मुखाग्नि दी, अंतिम यात्रा मं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और समर्थक मौजूद रहे.
1978 से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर
यादवेंद्र सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1978 में वसुधा ग्राम पंचायत के सरपंच चुने जाने के साथ की थी, इसके बाद वे जनपद उपाध्यक्ष और कृषि उपज मंडी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे.
2013 में पहली बार बने विधायक
उन्होंने वर्ष 2003 और 2008 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली, इसके बाद वर्ष 2013 में वे पहली बार विधायक चुने गए, वर्ष 2018 में कांग्रेस और 2023 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा, बाद में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध, नाले किनारे गैस चूल्हा रखकर जताया प्रदर्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









