Satna News: सतना में गैबीनाथ धाम सहित अन्य शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Satna News: सतना जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिरसिंघपुर स्थित गैबीनाथ धाम सहित जिले के अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा| सुबह से शाम तक 1.50 लाख लोगो की पहुचने का अनुमान और अभी दोपहर तक में 70 श्रद्धालुओं ने दर्शन प्राप्त किया|
सुबह से दोपहर तक दर्शन
बिरसिंहपुर स्थित गैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। सुबह से दोपहर तक करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। चित्रकूट क्षेत्र के मत्स्येंद्रनाथ मंदिर, कर्मदेश्वर धाम, जगतदेव तालाब मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर सहित अनेक शिवालयों में दिनभर पूजा, भजन और आरती का क्रम जारी रहा। गैबीनाथ धाम में शाम को शिव बारात निकालने की तैयारियां जोरों पर रहीं।
धार्मिक मान्यता
महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह पर्व के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और विधि-विधान से पूजन करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण कर शिव मंत्रों का जप किया तथा बेलपत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया।
आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण
शहर के सिंधी कैंप कालोनी में भक्तों द्वारा शिव-पार्वती की भव्य झांकियां सजाई गईं। झांकी में शिवलिंग का श्रृंगार तिरंगे स्वरूप में किया गया, वहीं कैलाश पर्वत और शिव जटाओं से निकलती गंगा को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया।
छप्पन भोग अर्पित
रविवार सुबह 4 बजे शिवलिंग का मंगलाभिषेक किया गया। भोलेनाथ को दूध, दही, घी, मधु, शक्कर और गंगाजल से स्नान कराया गया। इसके बाद अस्तगंधा, अबीर और भांग सहित विविध पूजन सामग्रियों से विधिवत अभिषेक संपन्न हुआ। अभिषेक उपरांत भगवान का फूलों, बेलपत्र और फलों से श्रृंगार कर भव्य आरती उतारी गई। सुबह 5 बजे गर्भगृह के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। देर रात तक करीब डेढ़ लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रखा। श्रद्धालु जलधारी के माध्यम से जलाभिषेक कर रहे हैं। आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
शाम को निकलेगी शोभायात्रा
दोपहर में 56 किलो सामग्री से तैयार प्रसाद का छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। संध्या आरती के बाद भगवान की भव्य शोभायात्रा और बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: MP News: महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती, अखंड ज्योति से जगमग श्री काले महादेव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









