Satna News: सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान, सब्जी और मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए

Satna News: सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान, सब्जी और मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए

Satna News: सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान, सब्जी और मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए

Satna News: होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान सोनौरा रोड, डिलौरा बायपास स्थित थोक सब्जी मंडी और गांधी सब्जी बाजार की विभिन्न दुकानों से सब्जियों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए।

अलग-अलग दुकानों से लिए गए सैंपल        

फूड सेफ्टी ऑफिसर अभिषेक बिहारी गौड़, शीतल सिंह और अशोक कुर्मी की टीम ने रामबहोर संजय कुमार की दुकान से शिमला मिर्च, भिंडी और परवल के नमूने लिए। इसी तरह साजन सब्जी किराना एंड जनरल स्टोर से पालक और बथुआ, वीरेंद्र कुमार आशीष कुमार की दुकान से फूलगोभी और बैंगन, सूरज खटीक से पत्ता गोभी तथा अनंत ट्रेडिंग कंपनी से पालक, धनिया और टमाटर के सैंपल संग्रहित किए गए।

मिठाई की दुकान का भी निरीक्षण

सेमरिया चौक स्थित पदम स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया। यहां से खोवा, गुजिया, पेड़ा, छेना रसगुल्ला और मगज लड्डू के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को सुरक्षित तरीके से लैब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन की सेहत से कोई समझौता न हो।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का आरोप, मोहल्लेवासियों ने की कार्रवाई की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें