Satna News: सतना में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल परियोजना का किया उद्घाटन

Satna News: सतना में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल परियोजना का किया उद्घाटन

Satna News: सतना में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल परियोजना का किया उद्घाटन

Satna News: सतना जिले के जिगनहट क्षेत्र में बुधवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अमृत 2.0 योजना के तहत एक प्रमुख जल प्रदाय परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 4137 लाख रुपये है।

Satna Water Project Inauguration | Minister Vijayvargiya Launches Amrit 2.0

परियोजना का विवरण

परियोजना के तहत फिल्टर प्लांट, एनीकट निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य शामिल है। योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक विक्रम सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार और स्पीकर राजेश चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आज अपने प्रभार के जिले सतना में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर अत्यंत  प्रसन्नता हुई। यह अवसर सतना के विकास को नई दिशा देने वाली ...

जल समस्या का स्थायी समाधान

जनप्रतिनिधियों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि बरगी टनल का कार्य प्रगति पर है और इसके पूरा होने से जिले में वर्षभर जल उपलब्ध रहेगा।

गुणवत्ता और सतर्कता पर जोर

मंत्री ने पाइपलाइन की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए चेतावनी दी कि किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सभी संबंधित अधिकारी गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

‘गांव बस्ती चलो अभियान’

सतना प्रवास के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने उमा रिसॉर्ट में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया और कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनसमस्याओं को समझने और शासन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ईंधन संकट और गैस आपूर्ति पर बयान

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री ने देश में ईंधन संकट की आशंकाओं को खारिज किया। उन्होंने बताया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है।

यह भी पढ़ें : Mauganj News: मऊगंज पुलिस थाने में बड़ा फेरबदल, संदीप भारती लाइन अटैच, रीना सिंह बनीं नई थाना प्रभारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें