Satna News: सतना में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Satna News: सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मैहर जिले के गोरइया गांव निवासी 28 वर्षीय अनिल पटेल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। शव की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान की गई|
जंगल में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे डुड़हा गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में नहर किनारे ग्रामीणों ने खून से सना शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। शव की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान की गई। घटनास्थल के पास उसकी बाइक भी बरामद हुई है।
सिर कुचलकर हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि युवक के सिर पर पत्थर से वार किया गया था। शरीर पर अन्य गंभीर चोटों के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से शराब की बोतल और गांजे से जुड़ी सामग्री भी मिली है। पुलिस को आशंका है कि युवक को किसी बहाने से जंगल की ओर बुलाया गया और नशे की स्थिति में उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पहले से दर्ज थे आपराधिक मामले
परिजनों के अनुसार, अनिल 24 फरवरी को घर से मां और बहन के गहने तथा कुछ नगदी लेकर चला गया था। इस संबंध में अमदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस अनिल की तलाश कर रही थी। नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि मृतक के खिलाफ अमदरा थाने में मारपीट सहित तीन आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
जांच में जुटी पुलिस टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान, सब्जी और मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










