Satna News: सतना में कट्टा दिखाकर धमकाने वाला आरोपी पकड़ा गया
Satna News: सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर रील बनाने वाले 19 वर्षीय साजन चौधरी को बजरहा टोला से गिरफ्तार किया। वीडियो के आधार पर पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे दबिश देकर पकड़ा। उसके पास से 12 बोर का कट्टा बरामद हुआ। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
सोशल मीडिया वीडियो से मिली पहचान
सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय साजन चौधरी के रूप में हुई है, जो बजरहा टोला के झूलेलाल मंदिर के पास रहता है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक हाथ में कट्टा लेकर फिल्मी गाने पर झूमता दिख रहा था। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश शुरू कर दी।
मोहल्ले में डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस कार्रवाई
टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि वीडियो में कट्टा दिखाते युवक की पहचान बजरहा टोला निवासी साजन पुत्र बनबारीलाल चौधरी (19) के रूप में हुई। शनिवार को सूचना मिली कि साजन कट्टा लेकर मोहल्ले में लोगों को डरा-धमका रहा है। इसके बाद पुलिस ने बजरहा टोला में दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 12 बोर का कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़े: Satna News: सतना में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विवादित धार्मिक संरचना सहित भवन गिराया गया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










