Satna News: सतना में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Satna News: सतना में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Satna News: सतना में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Satna News: सतना शहर के उतैली मोहल्ले में 26 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में फंदे से लटका मिला शव

सतना शहर के उतैली मोहल्ले में बुधवार शाम 26 वर्षीय प्रांशु मिश्रा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका प्रांशु मिश्रा की शादी 23 मई 2023 को मनोज मिश्रा से हुई थी। दंपति की एक दो माह की बेटी भी है। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

बैंक से पैसे निकालने को लेकर हुआ था विवाद

मृतका के पिता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने से करीब एक घंटे पहले उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। प्रांशु ने बताया था कि उसका पति मनोज बैंक से पैसे निकालने गया था और ओटीपी मांग रहा था। ओटीपी न देने पर दोनों के बीच विवाद हो गया था।

पति पर नशे में झगड़ा करने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मनोज मिश्रा कोई स्थायी काम नहीं करता था और अक्सर नशे की हालत में घर में झगड़ा करता था। मृतका की बड़ी बहन प्रतिमा के अनुसार सास की मौत के बाद प्रांशु करीब एक साल तक उसी घर में ऊपर किराए के कमरे में रह रही थी। बताया गया कि मनोज बेला में वाहन कूलएंड की दुकान चलाता था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों के अनुसार मनोज अक्सर नशे में रहता था और कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई 8 वाहन जब्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें