Satna News: सतना में घर में घुसकर रंगदारी वसूली की कोशिश, तीन बदमाश गिरफ्तार
Satna News: सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में घर में घुसकर रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। अदालत के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
घर में घुसकर की एक लाख की मांग
घटना 18 मार्च की रात की बताई जा रही है, जब छोटा-पड़हा निवासी गोविंद त्रिपाठी अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तीन आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने एक जमीन की रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाते हुए उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। अचानक हुई इस घटना से पीड़ित और उसका परिवार घबरा गया। जब गोविंद त्रिपाठी ने आरोपियों की मांग का विरोध किया, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की और डराने-धमकाने की कोशिश की
24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और पीड़ित ने तुरंत पुलिस की शरण ली। पीड़ित की शिकायत मिलते ही चित्रकूट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए महज 24 घंटे के भीतर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तारी के बाद मनीष शर्मा, मोहित द्विवेदी और लवदीप सिंह को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वे पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में बदला मौसम का मिजाज तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










