Sidhi News: सीधी के बहरी बाजार में महिला से बदसलूकी, यूट्यूबर पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Sidhi News: सीधी के बहरी बाजार में महिला से बदसलूकी, यूट्यूबर पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Sidhi News: सीधी के बहरी बाजार में महिला से बदसलूकी, यूट्यूबर पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Sidhi News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले से महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, यह घटना बहरी बाजार इलाके की बताई जा रही है, जहां एक युवक द्वारा महिला के साथ हाथापाई की गई, वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान संतोष पाठक के रूप में हुई है, जो एक यूट्यूब चैनल संचालित करता है, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। - Dainik Bhaskar

गुमठी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह बाजार में गुमठी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है, आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने रात के समय उसकी गुमठी और ठेला हटवा कर गायब करा दिया था, इस संबंध में महिला ने बहरी थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी.

मारपीट तक पहुंचा मामला

रविवार सुबह करीब 10 बजे बाजार में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, विवाद बढ़ने पर महिला ने आरोपी को चप्पल से मारने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी ने लाठी-डंडों और मुक्कों से महिला पर हमला कर दिया, घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सभी पहलुओं की हो रही जांच

बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि, महिला की शिकायत पर मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, वायरल वीडियो समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

सियासी प्रतिक्रिया भी आई सामने

इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए आरोपी को भाजपा से जुड़ा बताया है, हालांकि पुलिस स्तर पर अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वीडियो और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : Bhopal News: भोपाल में बनेगा फ्यूचर एनर्जी हब, भविष्य की बिजली पर होगा बड़ा शोध

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें