Sidhi News: सीधी में भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और महिला के बीच तीखी बहस, वीडियो हुआ वायरल

Sidhi News: सीधी में भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और महिला के बीच तीखी बहस, वीडियो हुआ वायरल

Sidhi News: सीधी में भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और महिला के बीच तीखी बहस, वीडियो हुआ वायरल

Sidhi News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के बहरी क्षेत्र में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर उस समय चर्चा में आ गया जब भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और एक महिला के बीच तीखी बहस हो गई।

Sidhi MP Rajesh Mishra Viral Video

महिला ने उठाई बुनियादी समस्याएं

ग्राम छिहरा टोला की रानी प्रजापति ने मंच से गांव में सड़क, बिजली और पानी की समस्या उठाई। महिला ने कहा कि 6 महीने पहले सांसद द्वारा आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक हालात नहीं बदले हैं।

सांसद और महिला के बीच बहस

महिला द्वारा सवाल उठाने पर सांसद भड़क गए और उन्होंने बीच में ही उन्हें रोकते हुए कहा— “चुप रहोगी या नहीं।” इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, इस दौरान वहां मौजूद एक युवक द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने पर सांसद ने उसे भी रोकने और रिकॉर्डिंग बंद करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने लगाए आरोप

महिला के पति और ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्या सुनने के बजाय उन्हें डांटकर चुप करा दिया। उनका कहना है कि गांव में अब भी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है।

सांसद का पक्ष

वहीं सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने इस पूरे मामले को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया है। उनका कहना है कि महिला ऊंची आवाज में बोल रही थी, इसलिए उन्हें शांत रहने को कहा गया ताकि अधिकारियों से बात आगे बढ़ाई जा सके।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बेला बायपास पर भीषण जाम, व्यवस्था पर उठे सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें