Sidhi News: सीधी में 20 साल पुराने पेड़ों की अवैध कटाई, तस्करों ने ‘जवाहर बाग’ के 13 यूकेलिप्टस किए साफ

Sidhi News: सीधी में 20 साल पुराने पेड़ों की अवैध कटाई, तस्करों ने ‘जवाहर बाग’ के 13 यूकेलिप्टस किए साफ

Sidhi News: सीधी में 20 साल पुराने पेड़ों की अवैध कटाई, तस्करों ने ‘जवाहर बाग’ के 13 यूकेलिप्टस किए साफ

Sidhi News: सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोटा में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। यहां जवाहर बाग योजना के तहत लगाए गए करीब 20 साल पुराने 13 यूकेलिप्टस के पेड़ों को अज्ञात तस्करों ने काट दिया। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस और जनपद प्रशासन से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

होली की भीड़भाड़ का उठाया फायदा

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोटा के जवाहर बाग परिसर में करीब 13 बड़े यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए थे, जो पंचायत की संपत्ति माने जाते थे। ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़ी तस्करों ने होली के त्योहार के दौरान मौके का फायदा उठाया। जब गांव के लोग त्योहार के जश्न में व्यस्त थे, उसी दौरान तस्करों ने चुपचाप पेड़ों को काटकर लकड़ी तैयार कर ली।

ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की

बताया जा रहा है कि रविवार को जब तस्कर कटे हुए पेड़ों की लकड़ी वाहन में लादकर सीधी की ओर ले जा रहे थे, तब कुछ ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि तस्कर तेज रफ्तार में वाहन भगाकर मौके से फरार हो गए।

पंचायत सचिव को मौके पर मिली जानकारी

ग्राम पंचायत सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि वह एक बैठक के सिलसिले में जवाहर बाग पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ों की अवैध कटाई की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और पूरे मामले की सूचना तुरंत पुलिस और जनपद पंचायत के अधिकारियों को दी। पंचायत के रिकॉर्ड के अनुसार इन पेड़ों को काटने के लिए न तो कोई प्रस्ताव पारित किया गया था और न ही किसी विभाग से अनुमति ली गई थी।

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत कुसमी के सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि पंचायत की ओर से किसी को भी पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी गई थी। यह पूरी तरह से अवैध कार्य है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी मे हाथियों की आवाजाही से थमी गाड़ियों की रफ्तार, छुहिया घाटी में वन विभाग अलर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें