Sidhi News: सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में नर बाघ T-67 ने शावक का शिकार  

Sidhi News: सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में नर बाघ T-67 ने शावक का शिकार  

Sidhi News: सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में नर बाघ T-67 ने शावक का शिकार  

Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व में गुरुवार सुबह नर बाघ T-67 ने बाघिन T-40 के एक शावक का शिकार कर उसे खा लिया। यह घटना जंगल सफारी पर गए पर्यटकों ने देखी और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग ने घटना की पुष्टि की है और इसे प्राकृतिक व्यवहार बताया है।

जानिए पूरा मामला 

बाघिन T-40 पिछले तीन महीनों से अपने तीन शावकों के साथ जंगल के अलग-अलग हिस्सों में रह रही थी। वह लगातार अपने बच्चों को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही थी और कई बार जंगल के किनारे वाले इलाकों में भी देखी गई थी। हालांकि, गुरुवार सुबह नर बाघ T-67 ने बाघिन के एक शावक पर हमला कर उसे शिकार बना लिया। शावक को बचाने की बाघिन की कोशिशें भी सफल नहीं हो सकीं।

पर्यटकों और सोशल मीडिया

पर्यटकों ने घटना तुरंत टाइगर रिजर्व प्रबंधन को सूचित किया। शुरू में इसे सार्वजनिक नहीं किया गया था, लेकिन शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद रिजर्व प्रबंधन ने भी घटना की पुष्टि की।

वन विभाग की प्रतिक्रिया

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बड़े नर बाघ द्वारा छोटे शावकों का शिकार करना प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा है। इससे नर बाघ अपनी टेरिटरी पर अपना दबदबा बनाए रखते हैं। नर बाघ T-67 पहले भी इस क्षेत्र में अन्य बाघों और शावकों पर हमला कर चुका है।

डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि बड़े बाघ अक्सर छोटे शावकों को मार देते हैं, और इस बार भी बाघिन T-40 का एक शावक इसी कारण नर बाघ का शिकार बन गया।

यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें