Sidhi News: सीधी में खुशियों के जश्न में दुख हर्ष फायरिंग में युवती की मौत

Sidhi News: सीधी में खुशियों के जश्न में दुख हर्ष फायरिंग में युवती की मौत

Sidhi News: सीधी में खुशियों के जश्न में दुख हर्ष फायरिंग में युवती की मौत

Sidhi News: सीधी जिले के मवई गांव में सोमवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान 20 वर्षीय युवती रितिका सिंह की पेट में गोली लगने से मौत हो गई। उसे तुरंत रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

नवजात के गृह प्रवेश के जश्न के दौरान घटना

सीधी जिले के मवई गांव में सोमवार रात करीब 8 बजे नवजात के गृह प्रवेश के दौरान आयोजित खुशी के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान 20 वर्षीय रितिका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, चुरहट थाना क्षेत्र के सनी सिंह के घर बेटे के जन्म पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान चली गोली रितिका के पेट में जा लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

रीवा से बड़ी बहन के घर आई थी मृतका

घायल रितिका को तत्काल रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका रीवा जिले की रहने वाली थी और मवई गांव अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेला ने बताया कि युवती की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। तकनीकी साक्ष्यों और मामले के रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किसने और किस हथियार से चलाई। रीवा से केस डायरी मिलने के बाद मामले में विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में बिजली लाइन सुधारते समय बड़ा हादसा, आउटसोर्स लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें