Sidhi News: मध्यप्रदेश विधानसभा में गूंजे सीधी के मुद्दे, मंत्री ने दी कार्रवाई की जानकारी
Sidhi News: शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में सीधी जिले से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। रीती पाठक ने शहर और जिले से संबंधित तीन प्रमुख प्रश्न उठाए, जिनका जवाब नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में दिया।
सोनांचल बस स्टैंड परियोजना में देरी का मुद्दा
विधायक रीती पाठक ने सीधी शहर के पुराने सोनांचल बस स्टैंड पर प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण में हो रही देरी पर सवाल उठाया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की स्थिति जाननी चाही।
मंत्री ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन सीएमओ मिनी अग्रवाल, इंजीनियर बी.के. तिवारी और इंजीनियर हरिशंकर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित आर्किटेक्ट को ब्लैकलिस्ट किया गया है। परियोजना की प्रगति को गति देने के लिए बजट 7 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 12 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी
रीती पाठक ने बिना रेरा पंजीयन के विकसित हो रही कॉलोनियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका से जानकारी मांगी गई थी, लेकिन अब तक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है।
मंत्री ने जवाब में कहा कि अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। स्वरोचिस सोमवंशी को जल्द आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सख्त कानूनी प्रावधान लाने पर भी विचार किया जा रहा है।
सीवरेज लाइन की मांग पर जवाब
विधायक ने सीधी शहर में सीवरेज लाइन बिछाने की मांग भी सदन में रखी। इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन शहरों की आबादी एक लाख से कम है, वहां सीवरेज लाइन का प्रावधान वर्तमान नियमों में नहीं है। हालांकि, नालों और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य कराए जाएंगे, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें:Satna News: सतना में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









