Sidhi News: सीधी में मंदिर में दो बार चोरी, हर बार भगवान को प्रणाम कर ले गया गहने

Sidhi News: सीधी में मंदिर में दो बार चोरी, हर बार भगवान को प्रणाम कर ले गया गहने

Sidhi News: सीधी में मंदिर में दो बार चोरी, हर बार भगवान को प्रणाम कर ले गया गहने

Sidhi News: सीधी जिले के एक मंदिर में चोरी का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही चोर ने दो बार वारदात को अंजाम दिया और हर बार चोरी से पहले भगवान के सामने सिर झुकाकर प्रणाम किया।

शनि मंदिर में प्रणाम करने के बाद चोर ने मुकुट उठा लिया।

दो बार की चोरी

यह मामला शहर के कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित हनुमान मंदिर का है। पहली घटना 9-10 अप्रैल की रात और दूसरी 12-13 अप्रैल की रात हुई। दोनों ही घटनाएं CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं, जिसमें आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

मंदिर में चोरी की दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। - Dainik Bhaskar

पहले किया प्रणाम, फिर चुराए गहने

पुलिस के अनुसार, आरोपी रात करीब एक बजे मंदिर में दाखिल हुआ। उसने बाहर जूते उतारे और अंदर जाकर भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने सिर झुकाया। पहली रात वह मुकुट नहीं ले जा सका, लेकिन शनि मंदिर से चांदी का मुकुट चुरा ले गया।

दूसरी रात फिर पहुंचा मंदिर

दूसरी रात आरोपी फिर मंदिर पहुंचा। इस बार उसने हनुमान जी की प्रतिमा के सामने प्रणाम किया और चांदी का मुकुट व हाथों के कड़े चुरा लिए। वारदात के बाद वह भगवान के चरण स्पर्श कर आराम से बाहर निकल गया, पुजारी रामरूप की शिकायत पर पुलिस ने दोनों घटनाओं में अलग-अलग FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संभाला पदभार, आज से संभालेंगे जिम्मेदारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें