शारदीय नवरात्रि 2026: मैहर मां शारदा देवी धाम में शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर भक्ति का माहौल, तड़के से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
शारदीय नवरात्रि 2026: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैहर स्थित मां शारदा देवी धाम में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर शनिवार को अटूट भक्ति और अपार श्रद्धा का माहौल देखने को मिला, तड़के सुबह 4 बजे जैसे ही मंदिर के मुख्य कपाट खोले गए, माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, मंदिर प्रशासन के कंट्रोल रूम से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक ही कुल 39,642 श्रद्धालु मां शारदा के चरणों में शीश नवा चुके थे, पूरे मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह से धर्ममय नजर आया.

पैदल पहुंचे ज्यादातर श्रद्धालु
कंट्रोल रूम द्वारा जारी आंकड़ों के विश्लेषण से यह बात सामने आई है कि मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में से अधिकांश ने सीढ़ी मार्ग से पैदल चढ़ाई करना ही बेहतर समझा, दर्ज आंकड़ों के अनुसार, कुल 39,642 श्रद्धालुओं में से 37,722 भक्तों ने पैदल सीढ़ी मार्ग से माता के दरबार तक की चढ़ाई पूरी की, जबकि वैन सुविधा के माध्यम से 720 और रोपवे के जरिए 1,200 श्रद्धालु मंदिर परिसर तक पहुंचे, इससे यह साफ जाहिर होता है कि कठिन चढ़ाई के बावजूद श्रद्धालुओं में पैदल यात्रा कर मां शारदा के दर्शन करने का जबरदस्त उत्साह और अटूट श्रद्धा देखी जा रही है.
![]()
मां कालरात्रि का हुआ भव्य श्रृंगार
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें शक्ति स्वरूपा मां कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की गई, मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित पवन पांडेय ने विधि-विधान से माता रानी का अलौकिक श्रृंगार कर महाआरती संपन्न कराई, सतना से दर्शन करने पहुंची श्रद्धालु राधा उपाध्याय ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मैहर वाली मां शारदा के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से आता है, उसकी हर मनोकामना अवश्य पूरी होती है, नवरात्रि के आगामी आठवें और नौवें दिन मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसे लेकर मंदिर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा और मऊगंज में 5 महीने से रुका प्रधानमंत्री पोषण आहार का भुगतान, स्व-सहायता समूहों पर बढ़ा कर्ज का बोझ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










