CG News: बलरामपुर में तातापानी महोत्सव का शुभारंभ, CM साय ने दी 655 करोड़ की सौगात

CG News: बलरामपुर में तातापानी महोत्सव का शुभारंभ, CM साय ने दी 655 करोड़ की सौगात

CG News: बलरामपुर में तातापानी महोत्सव का शुभारंभ, CM साय ने दी 655 करोड़ की सौगात

CG News: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बलरामपुर जिले में तीन दिवसीय प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, महोत्सव ने आस्था, लोकसंस्कृति और विकास के समन्वय को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया.

सूर्य उपासना का पर्व, एकजुटता का प्रतीक: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि, मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पर्व है, जो भारतीय संस्कृति, एकता और समृद्धि का प्रतीक है, उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्थित प्राचीन शिव चबूतरे पर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की.

मुख्यमंत्री ने किया बलरामपुर जिले में तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ –  Sunday Campus

विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने बलरामपुर जिले को 655 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी, उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करते हुए कहा कि, राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही तातापानी महोत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये की स्थायी सहायता राशि देने की घोषणा भी की गई.

नए भवनों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय बलरामपुर में शासकीय महिला कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल, डायट संचालन हेतु नया भवन तथा जिला पंजीयन कार्यालय भवन के निर्माण की घोषणा की, उन्होंने बताया कि, श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा कर चुके हैं.

Tatapani Mahotsav: सीएम ने तातापानी महोत्सव का किया शुभारंभ, भगवान शिव की  60 फीट ऊंची प्रतिमा के समीप उड़ाया पतंग, फिर कही ये बातें

सरकार के दो वर्ष

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सरकार के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और जनता से किए गए सभी वादों को पूरी ईमानदारी से पूरा किया जा रहा है, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों को उपज का उचित मूल्य, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता और भूमिहीन किसानों को सहायता राशि जैसी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं.

200 जोड़ों को मिला आशीर्वाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 60 फीट ऊँची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा के समीप स्कूली बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति का पर्व उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया, वहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधे 200 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की.

माटीकला से नवाचार तक

मुख्यमंत्री ने राजपुर विकासखंड के ग्राम आरा निवासी कुम्हार शिवमंगल के साथ चाक घुमाकर माटीकला और ग्रामीण शिल्प को सम्मान दिया, कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में जनजातीय व्यंजन, डिजिटल सेवाएं, सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता और ‘कबाड़ से जुगाड़’ जैसे नवाचारों ने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को दर्शाया.

गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई आयोजन की शोभा

महोत्सव में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज सहित अनेक विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, तातापानी महोत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि, छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.

यह भी पढ़ें :  Jabalpur News: जबलपुर के नालों में बह रहा ज़हर, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई कड़ी फटकार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें