MP News: गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस ने 80 किसानों को बसों में भरकर थाने पहुंचाया

MP News: गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस ने 80 किसानों को बसों में भरकर थाने पहुंचाया

MP News: गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस ने 80 किसानों को बसों में भरकर थाने पहुंचाया

MP News: भोपाल में गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल करने और 50 रुपए बोनस देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस ने लगभग 80 किसानों को दो बसों में बैठाकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचाया. इसके साथ ही होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर चल रहा प्रदर्शन भी समाप्त करा दिया गया और मौके को खाली करा लिया गया.

MP News: भोपाल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, ₹600 क्विंटल भाव की मांग, पुलिस  ने किसानों का CM हाउस कूच रोका | Sugarcane farmers protest in Bhopal,  demanding a price of ₹600

मांग पूरी होने तक हटने से इनकार

किसान गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन स्थल पर डटे हुए थे. उनका कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे. किसानों ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने के बावजूद उन्हें जबरन वहां से हटाया जा रहा है.

होशंगाबाद से भी पहुंच रहे थे किसान

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया था कि होशंगाबाद से भी बड़ी संख्या में किसान भोपाल पहुंच रहे हैं. इससे पहले कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े से मुलाकात के बाद किसानों ने जानकारी दी थी कि बुधवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच गन्ने के दाम को लेकर चर्चा हो सकती है. किसानों को इस बातचीत से अपनी मांगों पर समाधान निकलने की उम्मीद थी.

गन्ने के दाम 450 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, नरसिंहपुर  के किसानों ने भोपाल में डाला डेरा - Lalluram

प्रशासन ने अनुमति नहीं होने की बात कही

एडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों का प्रदर्शन सार्वजनिक सड़क और सर्विस रोड पर किया जा रहा था. इस क्षेत्र के आसपास विश्वविद्यालय और एम्स सहित कई अस्पताल स्थित हैं, ऐसे में धरने के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के पास धरना देने की आधिकारिक अनुमति नहीं थी. प्रशासन लगातार किसानों के संपर्क में था और उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जा चुका था. किसानों को निर्धारित धरना स्थलों की जानकारी भी दी गई थी. एडीएम के मुताबिक, किसान विधिवत आवेदन देकर अनुमति प्राप्त करने के बाद तय स्थान पर प्रदर्शन कर सकते हैं.

किसान संगठन ने लगाया जबरन गिरफ्तारी का आरोप

राष्ट्रवादी किसान आर्मी के सदस्य राकेश धाकड़ ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे सभी किसानों को शासन और पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक गिरफ्तार किया है. धाकड़ के मुताबिक, किसान शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे. इस दौरान मुख्य सचिव निशांत वरवड़े और उमाशंकर भार्गव की ओर से दो दिन का समय देने का आश्वासन दिया गया था और कहा गया था कि इसके बाद किसान दोबारा अपनी बात रख सकते हैं.

दो दिन बाद आंदोलन पर होगा फैसला

राकेश धाकड़ ने कहा कि प्रशासन की ओर से दो दिन का समय दिए जाने के बावजूद किसानों को हिरासत में लिया गया. अब किसान संगठन अगले दो दिनों तक प्रशासन के कदमों का इंतजार करेगा. यदि इस अवधि में गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने और 50 रुपए बोनस देने की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. फिलहाल इस मामले में किसानों और प्रशासन के बीच आगे होने वाली बातचीत पर सबकी नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, गुरमीत सिंह मंगू बोले- चालान काटने से नहीं मिलेगी जाम से मुक्ति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें