MP News: सीधी जिले में ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर महिलाओं सहित ग्रामीणों का प्रदर्शन
MP News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के भदौरा गांव में ट्रेन स्टॉपेज और रेलवे स्टेशन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पटरी पर बैठकर आंदोलन शुरू किया। महिलाओं सहित हजारों लोग शामिल हैं। आंदोलन आनंद सिंह दद्दुआ के समर्थन में जारी है, प्रशासन मौके पर तैनात है।
ट्रेन स्टॉपेज की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में ट्रेन स्टॉपेज और रेलवे स्टेशन की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों से निकलकर रेलवे पटरी तक पहुंच गया है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भदौरा गांव में महिलाओं सहित हजारों ग्रामीण रेलवे स्टेशन की मांग को लेकर पटरी पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं।
वर्षों से मिल रहे आश्वासन
ग्रामीणों का कहना है कि सिंगरौली से कटनी और अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाली ट्रेनों के भदौरा में स्टॉपेज और स्टेशन निर्माण की मांग वे कई वर्षों से करते आ रहे हैं। पूर्व में भी कई बार आंदोलन हुए, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने हर बार आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करा दिया। बावजूद इसके न तो ट्रेन स्टॉपेज शुरू हुआ और न ही स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी।
आंदोलन के चलते प्रशासन सतर्क
स्थानीय नेता आनंद सिंह दद्दुआ के समर्थन में चल रहे इस आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौके पर कई थानों का पुलिस बल, थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण रेलवे पटरी पर डटे हुए थे और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़े: MP News: ग्वालियर में कांग्रेस नेता के घर में हुई लूट, फायरिंग के बाद बदमाश फरार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










