Rewa News: 27 नवंबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के 3500 अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट

Rewa News: 27 नवंबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के 3500 अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट

Rewa News: 27 नवंबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के 3500 अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट

Rewa News: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रीवा में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. इसमें लिखित परीक्षा पास कर चुके करीब 3500 उम्मीदवार शामिल होंगे. भर्ती की पूरी प्रक्रिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आईटीआई परिसर में संपन्न कराई जाएगी.

15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

इस भर्ती रैली में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, कटनी, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी और डिंडौरी सहित 15 जिलों के अभ्यर्थी पहुंचेंगे. इन सभी उम्मीदवारों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा पहले ही आयोजित हो चुकी है. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती के अगले चरण से गुजरना होगा, भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. सीईओ जिला पंचायत सृष्टि देशमुख गौड़ा के मुताबिक, हर दिन लगभग 550 अभ्यर्थियों का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा. इस दौरान अंकसूची, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी.

अग्निवीर भर्ती रैली के प्रवेश पत्र जारी, अक्टूबर में सागर और देवास में होगी  भर्ती

अलग-अलग विभागों को मिली जिम्मेदारी

भर्ती रैली को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं. उप संचालक रोजगार और जिला खेल अधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे. नगर निगम को पेयजल और साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस कंप्यूटर और ऑपरेटर उपलब्ध कराएंगे, ताकि दस्तावेजों के सत्यापन में किसी तरह की परेशानी न हो.

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आईटीआई में होंगी विशेष व्यवस्थाएं

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान में भर्ती प्रक्रिया के लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं. लोक निर्माण विभाग को मैदान में पानी का छिड़काव, रोलर चलाने और बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं आईटीआई परिसर में इंटरनेट सुविधा और एथलेटिक्स ट्रैक पर पर्याप्त रोशनी का इंतजाम किया जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके.

सेना के 150 सदस्यों और अभ्यर्थियों के ठहरने का इंतजाम

भर्ती रैली के लिए आने वाली सेना की टीम के करीब 150 सदस्यों के रुकने की व्यवस्था आईटीआई छात्रावास और नवनिर्मित दिव्यांग छात्रावास में की जाएगी. यहां भोजन, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. जिला परिवहन अधिकारी सेना की टीम को वाहन उपलब्ध कराएंगे. वहीं उम्मीदवारों के ठहरने के लिए शिक्षा महाविद्यालय का हॉल निर्धारित किया गया है. मेडिकल टीम के साथ दो एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी, इसके अलावा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के भी इंतजाम किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : Rewa News: न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में चिता आंदोलन जारी, ठंड में रातभर चिताओं पर डटे रहे ग्रामीण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: 27 नवंबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के 3500 अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट”

Leave a Comment

और पढ़ें