CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस को रजत जयंती पदक, साहस और बलिदान की अमिट पहचान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस बल को समर्पित रजत जयंती पदक का विधिवत विमोचन किया, उन्होंने कहा कि, यह पदक प्रदेश में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की स्थायी पहचान बनेगा.
गणतंत्र दिवस पर हुई घोषणा का अमल
26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की थी, आज इस घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए पदक का अनावरण किया गया.

25 वर्षों के साहसिक योगदान को मिला सम्मान
मुख्यमंत्री ने बताया कि, बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस का परिचय दिया, कई पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, यह पदक उनके समर्पण और सेवा को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा.
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रतीकों से जुड़ा पदक
रजत जयंती पदक छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है,यह गोल आकार का चांदी रंग का होगा, जिसमें अग्र भाग में साल वृक्ष और पीछे पहाड़ी मैना का चित्र अंकित रहेगा, पदक को वर्दी की बाईं ओर जेब के ऊपर रिबन के साथ धारण किया जाएगा.
प्रतीकों में छिपा संदेश
पदक में अंकित पहाड़ी मैना सतर्कता, संवाद, निडरता और टीम भावना का प्रतीक है, जबकि साल वृक्ष मजबूती, दृढ़ता, दीर्घायु और संरक्षण का संदेश देता है, यह पदक छत्तीसगढ़ पुलिस की गौरवशाली परंपरा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान करेगा.
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त किया दुःख
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










