MP News: सतना स्कूल में हेडमास्टर की अनुशासनहीनता, विभागीय जांच की संभावना
MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक हेडमास्टर का नशे में स्कूल पहुंचकर शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दो माह पहले शराब के नशे में बेसुध पाए जाने पर निलंबित किया गया था, लेकिन बहाल होते ही फिर वही हरकत दोहराई। इससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।
हेडमास्टर का अमर्यादित व्यवहार
सतना जिले के उचेहरा विकासखंड के परसमनिया पहाड़ी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कुरेही के हेडमास्टर जयपाल दिनकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह शराब के नशे में टल्ली हालत में स्कूल पहुंचे और शिक्षकों के साथ बहस करते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।

बहाली के बाद फिर वही हरकत
हैडमास्टर जयपाल दिनकर को 25 नवंबर 2025 को नशे में धुत पाए जाने पर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया था। दो माह बाद उन्हें बहाल कर उसी स्कूल का प्रभार सौंप दिया गया। अब पुनः नशे की हालत में स्कूल पहुंचने और विवादित व्यवहार करने से ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है।
शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षक को दोबारा प्रभार देना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। इस वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से औपचारिक कार्रवाई की प्रतीक्षा है।
यह भी पढ़े: MP News: परसामऊ छात्रावास में 13 वर्षीय छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










