CG News: कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में संत समागम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

CG News: कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में संत समागम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

CG News: कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में संत समागम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

CG News: माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब एवं पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब को चादर और श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की.

आज माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी कबीर  धर्मनगर, दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस ...

संत समागम को मिली 75 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री साय ने संत समागम समारोह के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Chhattisgarh CM Boosts Damakheda Sant Samagam Fund to 75 Lakh

विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, सरकार का लक्ष्य राज्य को हर क्षेत्र में आगे ले जाकर एक समृद्ध और विकसित प्रदेश के रूप में स्थापित करना है.

जनजीवन में कबीरपंथ की गहरी छाप

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन पर व्यापक प्रभाव है, जिससे प्रदेश के लोग शांतिप्रिय और सहिष्णु बने हैं, उन्होंने बताया कि, वे बचपन से ही कबीरपंथ से जुड़े रहे हैं और उनके गांव बगिया में भी कई कबीरपंथी परिवार निवास करते हैं.

Chhattisgarh CM Boosts Damakheda Sant Samagam Fund to 75 Lakh

दामाखेड़ा जल्द कहलाएगा ‘कबीर धर्मनगर’

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि, दामाखेड़ा को ‘कबीर धर्मनगर’ नाम दिए जाने संबंधी राजपत्र प्रकाशन की अंतिम प्रक्रिया जारी है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, डबल इंजन सरकार का सीधा लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है, सरकार जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा कर रही है, इसके अलावा सीएम साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के विकास में बाधा बने नक्सलवाद का अंत अब निकट है, उन्होंने दावा किया कि 31 मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का संबोधन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक समारोह अत्यंत अद्भुत और अलौकिक रहा, उन्होंने बताया कि, पंथ श्री द्वारा वृक्षारोपण, समाज सेवा, नशामुक्ति और युवा उत्थान के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं.

कबीरपंथी समाज ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

समारोह में पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया, उन्होंने बताया कि, बसंत पंचमी के अवसर पर कबीरपंथ के 16वें वंशाचार्य पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक विधिवत संपन्न हुआ.

देश-विदेश से पहुंचे संत और श्रद्धालु

उन्होंने जानकारी दी कि, इस वर्ष माघ मेला में देश के विभिन्न प्रांतों के साथ-साथ विदेशों से भी कबीरपंथी संत शामिल हुए, आयोजन को शासन-प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, भाटापारा विधायक इंद्र साव, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, ईश्वर साहु, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कबीरपंथी श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: राजिम कुंभ मेला 2026 में बड़ी सुविधा, 1 से 15 फरवरी तक रायपुर–राजिम मेमू स्पेशल ट्रेनें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें