Satna News: सतना के डॉ विनीत तिवारी बने पशु चिकित्सा विभाग में अधिकारी, प्रदेश में 27वां स्थान हासिल

Satna News: सतना के डॉ विनीत तिवारी बने पशु चिकित्सा विभाग में अधिकारी, प्रदेश में 27वां स्थान हासिल

Satna News: सतना के डॉ विनीत तिवारी बने पशु चिकित्सा विभाग में अधिकारी, प्रदेश में 27वां स्थान हासिल

Satna News: रीवा, सतना सहित पूरे विंध्यप्रदेश के लिए यह गर्व का विषय है कि, त्रिदंडी नगर ढ़ेकहा निवासी डॉ विनीत तिवारी का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के माध्यम से सहायक संचालक / पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ / पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी के पद पर हुआ है, MPPSC द्वारा 28 जनवरी 2026 को जारी परीक्षा परिणाम में डॉ तिवारी ने पूरे प्रदेश में 27वां स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की.

सतना जिले से हैं मूल निवासी

डॉ विनीत तिवारी मूल रूप से गृह ग्राम महुड़र, तहसील रामपुर बघेलान, जिला सतना के निवासी हैं, यह वही क्षेत्र है जहां से देश के जाने-माने सैन्य अधिकारी एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का भी गृह ग्राम जुड़ा हुआ है, इस उपलब्धि ने पूरे गांव और क्षेत्र का मान बढ़ाया है.

मेहनत और लगन से मिली सफलता

डॉ विनीत तिवारी के पिता एक सरकारी शिक्षक हैं, अनुशासित पारिवारिक माहौल और शिक्षा के प्रति समर्पण ने डॉ तिवारी के व्यक्तित्व और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, डॉ विनीत तिवारी ने कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है, उन्होंने अपनी उपलब्धि से यह साबित कर दिया कि, लगन और समर्पण के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है.

गांव और जिले में खुशी का माहौल

डॉ विनीत तिवारी की इस उपलब्धि से उनके गृह ग्राम महुड़र, त्रिदंडी नगर ढ़ेकहा, सतना जिले और पूरे विंध्यप्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है, ग्रामीणों, शुभचिंतकों और परिचितों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं, डॉ विनीत तिवारी की सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है, उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि, सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में संत समागम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें