MP News: मप्र में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, करैरा में सनसनी
MP News: शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में शनिवार को दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना के रूप में हुई है, जो रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे।
ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के अनुसार वारदात शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र में किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर हुई। पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर पैदल थे या किसी वाहन से आए थे, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।घटना के कुछ देर बाद उसी मार्ग से गुजर रहे एक अन्य अधिवक्ता की नजर सड़क पर घायल पड़े संजय सक्सेना पर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जमीन विवाद में रंजिश
मृतक के भाई एडवोकेट कुलदीप सक्सेना ने आरोप लगाया है कि गांव सिगदाऊआ के कुछ लोगों ने रंजिशन हत्या कराई है। बताया गया कि संजय सक्सेना ने गांव की एक जमीन का केस लड़ा था, जिसमें उनके पक्षकार की जीत हुई थी। केस हारने के बाद से आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थीं।परिवार के अनुसार चुनावी रंजिश भी चली आ रही थी। कुछ माह पूर्व उनकी 6 बीघा जमीन में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया गया था, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला सुनियोजित प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Satna News: सतना ISBT पर निजी बस कर्मी की दबंगई, सूत्र सेवा बस में घुसकर यात्री से की अभद्रता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










