Rewa News: रीवा में गिद्धों की ऐतिहासिक वापसी, दो दिन में 622 की गिनती

Rewa News: रीवा में गिद्धों की ऐतिहासिक वापसी, दो दिन में 622 की गिनती

Rewa News: रीवा में गिद्धों की ऐतिहासिक वापसी, दो दिन में 622 की गिनती

Rewa News: रीवा जिले में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों की संख्या में वृद्धि के संकेत मिले हैं। प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना 2026 के दूसरे दिन रीवा वनमंडल में 622 गिद्ध दर्ज किए गए। पहले दिन यह संख्या 484 थी। दो दिनों में 138 गिद्धों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे वन विभाग उत्साहित है।

दूसरे दिन की गणना

वन विभाग के अनुसार 20 फरवरी से शुरू हुई इस गणना के तहत सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक टीमें विभिन्न जंगल क्षेत्रों में सर्वे कर रही हैं। दूसरे दिन की गणना के दौरान 30 सक्रिय घोंसले भी चिन्हित किए गए, जहां गिद्धों का निवास और विश्राम स्थल है।

रेंजवार आंकड़े

सेमरिया: 299

हनुमना: 136

सिरमौर: 109

डभौरा: 46

अतरैला: 19

रीवा: 8

मऊगंज: 5

चाकघाट: 0

कुल संख्या: 622

सबसे अधिक गिद्ध सेमरिया रेंज में दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख प्रजातियां

गणना के दौरान निम्न प्रजातियां देखी गईं:

इंडियन गिद्ध,

सफेद पीठ वाले (व्हाइट बैक्ड)गिद्ध

काला गिद्ध

इजिप्शियन गिद्ध

सेमरिया में चारों प्रमुख प्रजातियां पाई गईं। हनुमना में इंडियन और सफेद पीठ वाले गिद्ध दर्ज हुए। डभौरा में इंडियन लॉन्ग-बिल्ड और इजिप्शियन गिद्ध देखे गए। अतरैला और मऊगंज क्षेत्रों में भी विभिन्न प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

हाईटेक निगरानी व्यवस्था

इस बार गणना के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल पद्धति अपनाई गई है। वनकर्मियों द्वारा 12 प्रकार की जानकारियां ऐप में अपलोड की जा रही हैं। यह डेटा सीधे भोपाल स्थित मुख्यालय को भेजा जा रहा है, जिससे निगरानी और विश्लेषण अधिक सटीक हो सके।

तीसरे दिन की गणना अभी शेष है। तीनों दिनों के संयुक्त आंकड़ों के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। वन विभाग का मानना है कि संरक्षण प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

यह भी पढ़ें:Rewa News: रीवा में अंतिम मतदाता सूची जारी, 44 हजार नाम हुए कम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें