Rewa News: रीवा में ATM कार्ड बदलकर रिटायर्ड ASI से ठगी, खाते से निकले 50 हजार रुपये से ज्यादा
Rewa News: रीवा में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है, यहां 9वीं बटालियन के रिटायर्ड ASI अनीश तिवारी के बैंक खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है, पीड़ित ने दो अज्ञात व्यक्तियों पर ATM कार्ड बदलने का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दी है, साथ ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और रकम वापस दिलाने में मदद की मांग की है.

ATM काउंटर पर कार्ड बदलने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, जनता कॉलेज, अनंतपुर निवासी अनीश तिवारी अग्रवाल नर्सिंग होम के सामने स्थित ATM काउंटर पर रुपये निकालने पहुंचे थे, इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उनका ATM कार्ड बदल दिया और उन्हें दूसरा कार्ड थमा दिया, कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाले जाने के मैसेज आने लगे, इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई कथित ठगी का पता चला.
CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान की मांग
घटना के बाद अनीश तिवारी ने पुलिस से ATM काउंटर पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है, उनका कहना है कि फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, पीड़ित ने शिकायत के साथ बैंक स्टेटमेंट भी संलग्न करने की बात कही है और निकाली गई रकम वापस दिलाने में मदद मांगी है, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है और पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है, फिलहाल आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में टाटा न्यूक्लियर प्लांट का विरोध तेज, रात 1 बजे तालाब से निकाले गए प्रदर्शनकारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










