CG News: कौशल्या धाम में 51 फीट ऊँची श्रीराम की विराट प्रतिमा स्थापित, बनेगा धार्मिक और पर्यटन केंद्र

CG News: कौशल्या धाम में 51 फीट ऊँची श्रीराम की विराट प्रतिमा स्थापित, बनेगा धार्मिक और पर्यटन केंद्र

CG News: कौशल्या धाम में 51 फीट ऊँची श्रीराम की विराट प्रतिमा स्थापित, बनेगा धार्मिक और पर्यटन केंद्र

CG News: माता कौशल्या धाम में भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा जल्द स्थापित की जाएगी, यह प्रतिमा तीन दिन पहले ग्वालियर से रवाना हुई थी और वर्तमान में रायपुर जिले की सीमा पर स्थित सिलतरा क्षेत्र तक पहुंच चुकी है, दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होने के कारण वाहन को रोका गया, जबकि रात में प्रतिमा को चंद्रखुरी ले जाया जाएगा.

प्रतिमा का निर्माण और शिल्पकारी

प्रतिमा को सेंड मिंट स्टोन से तैयार किया गया है, इसे राष्ट्रपति सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने ग्वालियर स्थित सेंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में महीनों की मेहनत और बारीक शिल्पकारी से बनाया है, यह प्रतिमा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और पारंपरिक कला का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है.

कौशल्याधाम के लिए ग्वालियर से रवाना हुई श्रीराम की दिव्य प्रतिमा – Sunday  Campus

वनवासी स्वरूप में श्रीराम

प्रतिमा में भगवान श्रीराम को वनवासी रूप में दिखाया गया है, जिसमें वे धनुष-बाण धारण किए हुए हैं, यह संयम, मर्यादा और त्याग के प्रतीक हैं, सेंड मिंट स्टोन से निर्मित यह प्रतिमा मजबूत और टिकाऊ है, ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित और आकर्षक बनी रहे.

श्रीराम वनगमन पथ परियोजना का हिस्सा

छत्तीसगढ़ सरकार की श्रीराम वनगमन पथ परियोजना के तहत इससे पहले शिवरीनारायण मंदिर और सीता रसोई में भी भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं, इस नई 51 फीट ऊँची प्रतिमा का निर्माण भी दीपक विश्वकर्मा को सौंपा गया है.

कौशल्या माता धाम में जल्द लगेगी भगवान राम की 51 फीट की नई प्रतिमा –  Dandakaranya Samachar

चंद्रखुरी का धार्मिक महत्व

चंद्रखुरी को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, क्योंकि माता कौशल्या का मायका यहीं स्थित है, वर्तमान में स्थापित प्रतिमा के स्थान पर यह नई विराट प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण पहचान प्राप्त करेगा.

प्रशासन और श्रद्धालुओं की तैयारियाँ

स्थापना समारोह को भव्य बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन, मंदिर समिति और श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हुए हैं, राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं, नई प्रतिमा की स्थापना से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, और यह पहल क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को नई दिशा दे सकती है.

यह भी पढ़ें : CG News: गिरौदपुरी मेले में सीएम साय की बड़ी घोषणा, होली पर रहेगा ड्राई डे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें